दि इदरिसिया तंजीम वेलफेयर सोसाइटी जो एक रजिस्टर्ड संस्था है | जिसका निबंधन संख्या - ACT 21 /1860/ संख्या 546 / 27 - 07 2016 - 2017 है | यह संस्था अपने अधीन उपरोक्त विद्यालय वर्ष 1980 से ऐसे छेत्र में संचालित कर रखा है | जो झारखण्ड की राजधानी राँची जिला में हिंदपीढ़ी नामक एक सलम छेत्र है , जहाँ की आबादी लगभग 1,50,000 है | यहाँ के लोग गरीबी रेखा से बिलकुल निचे आते हैं | यहाँ के लोग रोज़ कमाने खाने वाले हैं | यहाँ के लोगों का पेशा सिलाई , बुनाई एवं रिक्शा चालक का कार्य कर अपने बच्चों का पालन पोषण एवं शिक्षित कर रहे हैं | इस सलम छेत्र में पढाई लिखाई का साधन नहीं था और यहाँ के बच्चों को दुर दराज पढ़ने के लिए जाने में कठिनाई होता था | जिस कारण यहाँ के अभिभावक अपने बच्चों की पढाई लिखाई पर ध्यान नहीं देते थे | उसी समय इस संस्था की सोच बनी और उपरोक्त नाम से विद्यालय खोल कर इन गरीब बच्चों के अंदर पढाई की रुची बनाई | और मुहल्लें के अंदर घर घर जा कर इन बच्चों को ख़ास कर लड़कियों के अंदर शिक्षा दिलाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता लाया गया |
और अपने मोहल्ले वासियों से आग्रह करना शुरू किया की हमारे मोहल्ले में एक स्कूल खुल गया है | अब आप अपने बच्चों को स्कूल भेजें और इनको शिक्षित करें | पहले यह स्कूल मध्य विद्यालय के रूप में खोला गया जब हम लोगों ने सर्वे किया की यहाँ के बच्चें / बच्चियां मध्य विद्यालय के बाद पढाई छोर देते हैं | इस लिए यह संस्था उच्च शिक्षा के लिए के लिए वर्ष 1988 - 89 से एक उच्च विद्यालय का आरम्भ किया |